अज्जोवाल मे युवाओं को मतदान करने के लिए किया प्रेरित 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए युवा मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित करने हेतु होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-कम-एसडीएम प्रीत इंदर सिंह बैंस तथा चुनाव कानूगो मैडम हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में  सहायक स्वीप नोडल अधिकारी लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने जिला शिक्षा व सिखलाई संस्था अज्जोवाल मे युवा मतदाताओं  को मतदान में अपनी भागीदारी  सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अपने कर्तव्य को पहचानते हुए न केवल खुद मतदान में भाग लेना चाहिए बल्कि अपने पारिवारिक सदस्यों का मतदान भी सुनिश्चित करना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ई. वी. एम. के माध्यम से किया गया मतदान पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इसके अलावा वी वी पैट के माध्यम से हम देख सकते हैं कि हमने जिस उम्मीदवार का बटन दबाया है वोट उसी को गया है। सूद ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां पर सरकार वोट के आधार पर ही बनती है। संविधान ने हमें वोट का अधिकार दिया है इसलिए  हमें मतदान वाले दिन अपना वोट भी जरुर डालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि सरकार बनाने में हम अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मतदान में भाग लेने का प्रण लिया। संस्था की तरफ से लेक्चरर सतवंत कौर ने विश्वास दिलाया कि उनकी संस्था के विद्यार्थी खुद भी मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी अंकुर शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here