Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल द्वारा सरकारी स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया...

द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल द्वारा सरकारी स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द हंस फाउंडेशन मोबाइल मेडिकल यूनिट-3 द्वारा सरकारी प्राथमिक स्कूल जहान खेलां गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हरजीत सिंह द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त निदेशक नरेंद्र मारवाह, प्रोजेक्ट मैनेजर हरीश मोहन कुकरेती, प्रोग्राम मैनेजर हरीश चंद्र पांडे, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ओम राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वित्त निदेशक नरेंद्र मारवाह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।

Advertisements

इस अवसर पर नरेंद्र मारवाह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बनाए रखने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हम सब मिलकर स्थायी आदतें अपनाकर, संसाधनों का संरक्षण करके और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देकर बदलाव ला सकते हैं।नरेंद्र मरवा जी ने बताया कि हमें पृथ्वी के साथ-साथ पृथ्वी पर जीवन की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के तहत के तहत जहां खेल गांव के प्राथमिक स्कूल में पौधारोपण किया था लोगों को पौधे भी वितरित किए। इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट-3 की पूरी टीम और गांव की आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here