श्री राम नवमीं महोत्सव के संपूर्ण होने पर करवाया यज्ञ, प्रधान हरीश सैनी ने सभी सहयोगियों का किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से श्री राम भवन में करवाए गए श्री राम नवमीं महोत्सव के संपूर्ण होने उपरांत यज्ञ करवाया गया। इस मौके पर मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यजमान के तौर पर संयुक्त रुप से हवन में आहुति डालीं और सर्वमंगल की कामना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश सैनी ने आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी को बधाई दी और सहयोगियों का धन्यवाद किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सभी दानी सज्जनों एवं नगर निवासियों के सहयोग से ही मंडल धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को करने में सक्षम हो रहा है तथा भविष्य में भी सभी से इसी प्रकार के सहयोग की कामना करते हैं। उन्होंने मंडल के समस्त सदस्यों को विशेष तौर से बधाई देते हुए कहा कि मंडल इसी प्रकार जन सेवा कार्य करता रहेगा।

इस मौके पर निहाल चंद, अश्वनी चोपड़ा, सुरिंदर ओहरी, महिंदरपाल गुप्ता, वरिंदर चोपड़ा, तिलक राज वर्मा, एसआर गौतम, जेके शर्मा, सुनील प्रिय, रविंदर शर्मा, हरीश शर्मा, शांति सरुप शर्मा, शाम लाल मलिक, सुरिंदर लक्की, रमन वर्मा, रमन खन्ना, राजेश तनेजा, सुनील चोपड़ा, अनिरुद्ध शर्मा, सुरजीत सोनी, कृष्ण गोपाल आनंद, नितिन गुप्ता नन्नू, बलदेव सिंह, नंबरदार रघुवीर बंटी, पार्षद लवकेश ओहरी, पार्षद अशोक मेहरा, एमएम गुप्ता, वरुण शर्मा आशू, विवेक धीर, मुकेश शर्मा, पंडित लक्ष्मी नारायण, रोताश शर्मा, डा. सैलेश एवं जतिंदर सिंह गोल्डी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here