Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur तीर्थ यात्री बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति डा. नंदा...

तीर्थ यात्री बस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति डा. नंदा ने जताई संवेदना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. कुलदीप नंदा ने तीर्थ यात्री बस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। डा. नंदा ने कहा कि इस दुखद खबर से पूरा शहर शोक की लहर में डूबा हुआ है तथा दुकानदार भाईयों द्वारा सोमवार को दो घंटे दुकानें बंद करके मरने वालों को श्रद्धांजलि भेंट करने का फैसला सराहनीय है।

Advertisements

इससे हमारी एकता और एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने के संस्कारों को पता चलता है। डा. नंदा ने कहा कि इस दुर्घटना से मन काफी आहत हुआ है और वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और कभी भी किसी के साथ एसा हादसा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here