Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur कैम्ब्रिज स्कूल के छात्रों ने NEET UG की परीक्षा में बढ़िया अंक...

कैम्ब्रिज स्कूल के छात्रों ने NEET UG की परीक्षा में बढ़िया अंक लेकर किया स्कूल का नाम रोशन

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़)। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के प्रतिभावान छात्रों ने NEET UG (2024) की परीक्षा में बढ़िया अंक लेकर किया स्कूल का नाम रोशन। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवाने वाले कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह एक बार फिर उच्च स्तरीय परीक्षा  में बढ़िया अंकों से सफलता प्राप्त करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।उनकी ऐसी उपलब्धियों से सभी विद्यार्थियों को परिश्रम करने और सफ़लता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।

Advertisements

इस वर्ष नीट यू जी की परीक्षा में 25 लाख विद्यार्थी बैठे थे तथा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने नीट यू जी की परीक्षा में बढ़िया अंक प्राप्त किए हैं, जिसमें सनिग्धा ने 646 अंक, एकनूर सिंह बैंस ने 642 अंक, गुरमन सिंह ने 622 अंक , रूचिका ने 602 अंक, आस्था ने 596 अंक, रवनीत कौर ने 540 अंक तथा गुरविंदर सिंह ने 502 अंक प्राप्त किए।अपनी इस उपलब्धि से इन बच्चों ने अपने माता–पिता के साथ–साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है। परिश्रम को अपना लक्ष्य मानने वाले इन बच्चों ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता–पिता और अध्यापकों को दिया।बच्चों के अभिभावकों ने भी इस मौके पर हर्ष प्रकट करते हुए स्कूल तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि इसका श्रेय स्कूल तथा अध्यापकों को भी जाता है जो विद्यार्थियों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते है, उन्हें तैयार करते है और उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल ओ.पी.गुप्ता ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंसान को अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि किसी भी काम के प्रति की गई सच्ची मेहनत और लगन कभी भी निष्फल नहीं जाती तथा कड़ी मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर वासल ऐजूकेशन के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट ईना वासल, सी ई ओ राघव वासल तथा डायरेक्टर अदिति वासल ने विद्यार्थियों की अथक मेहनत की प्रशंसा की तथा उनको जीवन में और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।इस अवसर पर उन्होंने ये भी कहा  कि स्कूल सर्वदा समय–समय पर उनके विद्यार्थियों का जीवन में सही मार्गदर्शन करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here