Thursday, November 12, 2026
Home Hoshiarpur गांवों में विकास कार्यों की बजाय विज्ञापनों पर अधिक खर्च कर रही...

गांवों में विकास कार्यों की बजाय विज्ञापनों पर अधिक खर्च कर रही आप सरकार: गैंद/प्रताप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद तथा सामाजिक व प्राकृतिक वातावरण प्रेमी ठाकुर वीर प्रताप ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की ग्रामीण विकास व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के अनेक गांवों में विकास कार्यों की गति को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है।  गांवों में सड़कें, गलियां, नालियां, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सुधारने के बजाय विज्ञापनों पर अधिक खर्च कर रही आप सरकार।

Advertisements

अशवनी गैंद और ठाकुर वीर प्रताप ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार गांवों के वास्तविक विकास कार्यों की बजाय विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान दे रही है। सरकार को अपनी उपलब्धियों के विज्ञापन देने से पहले गांवों की जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सरकारी धन का प्राथमिक उपयोग जनता की बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों पर होना चाहिए।

उन्होने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले सरकारी फंडों का पारदर्शी और उचित इस्तेमाल सुनिश्चित होना चाहिए। यदि विकास कार्यों के लिए पैसा जारी हो रहा है, तो उसका लाभ जमीन पर दिखाई भी देना चाहिए। सरकारी धन का दुरुपयोग या विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार हर गांव में विकास कार्यों का स्वतंत्र ऑडिट करवाए और जारी किए गए फंडों तथा खर्च की गई राशि का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करे। जहां भी वित्तीय अनियमितताएं या लापरवाही सामने आए, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों की जवाबदेही तय की जाए।

उन्होंने कहा कि गांवों का विकास केवल चुनावी घोषणाओं और सरकारी दावों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर सड़कें, पीने का साफ पानी, उचित जल निकासी, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए।

गैंद और राणा ने पंजाब सरकार से अपील की कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर गांवों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान दिया जाए और ग्रामीण विकास के लिए समयबद्ध कार्य योजना बनाकर उसे जमीन पर पर लागू किया जाए। पंजाब की तरक्की तभी संभव है जब उसके गांवों की स्थिति सुधरेगी। मौके पर मौजूद हरीश गुप्ता हैप्पी, नीरज गैंद, रकेश कुमार, अवतार सिंह धालीवाल आदि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here