Saturday, October 17, 2026
Home Crime 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना हरियाना पुलिस ने एक शिकायत मिलने के बाद कार्यवाही करते हुए एक सरकारी स्कूल के हैडमास्टर को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया था कि 11 अगस्त को दोपहर डेढ से ढाई बजे के बीच उक्त आरोपी जोकि सरकारी स्कूल में बतौर हैडमास्टर तैनात है, उनकी नाबालिग बेटी (उम्र करीब 12 साल) को शमशानघाट के समीप ले गया और वहां पर उसने उसे नशीली सफेद रंग की कोई गोली खिला दी तथा उनके साथ दुराचार किया।

Advertisements

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 27 अगस्त 2026 को एफआईआर नंबर 108, 65(2) बीएनएस, 6 पोसको एक्ट थाना हरियाना 376एबी आईपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत ठीक न होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here