Saturday, October 3, 2026
Home hoshiarpur स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 15 अगस्त को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 15 अगस्त को बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को बिना पूर्व अनुमति ड्रोन कैमरा चलाने अथवा उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 15 अगस्त को पुलिस लाइन होशियारपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा गढ़शंकर, दसूहा और मुकेरियां में भी सब-डिवीजन स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements

ज़िला मजिस्ट्रेट ने इन समारोहों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त 2026 को जिला होशियारपुर की सीमा में बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के ड्रोन कैमरा चलाने/उड़ाने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here