
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड विभाग के कर्मचारियों को सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की जारी सूची के अनुसार हिमाचल पुलिस के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियों में पदक मिले हैं, जबकि होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस से एक अधिकारी को राष्ट्रपति पदक और एक को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल गुरदेव चंद शर्मा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) के लिए चुना गया है। उनका नाम राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों की सूची में शामिल है। हिमाचल प्रदेश पुलिस से इंस्पेक्टर जनरल अभिषेक दुलार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह और इंस्पेक्टर अमर सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक (MSM) के लिए चुना गया है। सूची में इन तीनों के नाम हिमाचल प्रदेश के तहत दर्ज हैं।

इस तरह हिमाचल पुलिस को इस वर्ष एक राष्ट्रपति पदक और तीन सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। राज्यवार पुलिस सेवा की सूची में हिमाचल प्रदेश के लिए एक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और तीन उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक दर्ज हैं। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सेवा में हिमाचल प्रदेश के कंपनी कमांडर प्रेम राज को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। सूची में उनका नाम हिमाचल प्रदेश के तहत दर्ज है। वहीं राज्य के होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के लिए राज्यवार आंकड़ों में एक राष्ट्रपति पदक और एक उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक दर्ज है।स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के लिए कुल 1,057 पदक घोषित किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 272 वीरता पदक, 83 राष्ट्रपति पदक और 606 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विस को मिलाकर कुल संख्या 1,057 होती है।












