Tuesday, October 13, 2026
Home Himachal यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों...

यात्रियों से भरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, 20 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में यात्रियों से भरी बस करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा जिले के कलखर क्षेत्र में हुआ। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। हादसा भारी बारिश के कारण नियंत्रण बिगड़ने से हुआ। हालांकि अभी हादसा होने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश अधिकारियों को दे दिए हैं।

Advertisements

DSP सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे के समय बस में करीब 30 लोग सवार थे, जो बस में यात्रियों के बैठने की क्षमता से ज्यादा थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस की खराब स्थिति है। ड्राइवर की लापरवाही भी हादसे की वजह बनी। ज्यादा पैसे के लालच में उसने ज्यादा यात्रियों को बस में बैठा लिया, जबकि उसे पता था कि मौसम खराब है और प्रदेश की सड़कें पथरीली हैं। सड़क पर फिसलन होने से बस का बैलेंस बिगड़ गया। बस खाई में गिर गई और खाई में गिरते ही बस पलट गई और लोग उसके नीचे दब गए। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here