बुरी खबर: खाई में गिरी कार, पटियाला निवासी प्रियंका रानी की मौत, 6 घायल

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना बिलासपुर के पंजीपीरी के पास हुई है।

Advertisements

घायलों को स्थानीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। दुर्घटना लगभग सुबह 4 बजे हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को बाहर निकाला और उन्हें आपात्तकालीन 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।

मृतक महिला की पहचान प्रियंका रानी (37) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कनव (7), कावेरी (3), विनाथ दीप (37), हरप्रित रानी, आकाश (37) शामिल है। कार दुर्घटना में घायल और मृतक महिला पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here