Saturday, October 3, 2026
Home Jammu & Kashmir देश के मंच पर चमका J&K का हुनर, तीन कलाकारों को मिला...

देश के मंच पर चमका J&K का हुनर, तीन कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर की लोक संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय मंच पर गौरव मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश की कला और संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। लोक संगीत एवं लोक नृत्य के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिए रोमालो राम को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रसिद्ध गायिका सीमा अनिल सहगल को भी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन सम्मानों से जम्मू-कश्मीर की लोक परंपराओं, संगीत, रंगमंच और सांस्कृतिक विरासत को देशभर में नई पहचान मिली है।

Advertisements

अभिनय के क्षेत्र में कश्मीर के माखन लाल सराफ को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। कश्मीर घाटी के श्रीनगर (चिंकरल मोहल्ला) से आने वाले माखन लाल सराफ कश्मीरी रंगमंच के वरिष्ठ कलाकार, निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं। उन्होंने रंगमंच, कश्मीर थिएटर और भूरंग जैसी संस्थाओं की स्थापना की। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन और लेखन किया तथा कश्मीरी फिल्मों और दूरदर्शन धारावाहिकों में भी काम किया। उनकी किताबें “फ्राम एक्टर टू आर्टिस्ट” और “ड्रामा मूवमेंट इन कश्मीर” महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here