Thursday, September 17, 2026
Home Jammu & Kashmir ऊधमपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

ऊधमपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मजालता के खुबन इलाके में देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई में 2 आतंकी मारे गए हैं, हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisements

सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस, SOG और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। रात करीब 9 बजे आतंकियों से आमना-सामना हुआ और दोनों तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। फिलहाल पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here