Tuesday, October 13, 2026
Home Crime अनंतनाग में 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार, अमरनाथ यात्रा के लिए लगाए गए...

अनंतनाग में 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार, अमरनाथ यात्रा के लिए लगाए गए फेस रिकग्निशन सिस्टम से हुई पहचान

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने आतंकियों के तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनकी पहचान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए लगाए गए फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) की मदद से हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग पुलिस द्वारा स्थापित फेस रिकग्निशन सिस्टम ने सरबल इलाके से गुजर रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर तुरंत अलर्ट जारी किया। अलर्ट मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को रोककर उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान तीनों व्यक्तियों के आतंकवादी संगठनों से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर्स होने की पुष्टि हुई।

Advertisements

इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीक निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बना रही है। फेस रिकग्निशन सिस्टम की मदद से संदिग्ध गतिविधियों का समय रहते पता लगाने में सफलता मिली है। अधिकारियों के अनुसार यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बढ़ा रही हैं और तकनीक आधारित सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here