Friday, October 2, 2026
Home hoshiarpur कोतवाली बाजार में भी चलाए जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान, बाजार की तरफ...

कोतवाली बाजार में भी चलाए जाए अतिक्रमण हटाओ अभियान, बाजार की तरफ खोला जाए पार्किंग का गेटः हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोतवाली बाजार शापकीपर्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक सूद हैप्पी ने बाजार एवं शहर की समस्याओं को लेकर मेयर परवीन सैनी से भेंट की और इनके निवारण की अपील की। इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि जिस प्रकार सहायक कमिनर मैडम अमनदीप द्वारा शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है, उसे और तेज किया जाए तथा कोतवाली बाजार में भी इसे चलाया जाए ताकि सभी दुकानदार अपना सामान शटर की हद तक ही रखें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वैसे तो बाजार में काफी सामान्यता है व अधिकतर दुकानदार अपना सामान हद में ही रखते हैं, लेकिन कुछेक के कारण सारी व्यवस्था अव्यवस्था में बदली हुई है। इसके साथ ही नवरात्रों एवं दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए कोतवाली बाजार की सड़कप र पड़े गड्ढों एवं सीवरेज आदि के ढक्कनों को ठीक करवाया जाए। श्री सूद ने मेयर से मांग की कि सरकार स्कूल के साथ बनी पार्किंग का गेट जोकि पिछली तरफ बाजार को खुलता है को भी खुलवाया जाए, क्योंकि पिछले काफी दिनों से ठेकेदार द्वारा उसे बंद कर दिया गया है।

जिससे बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है और दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा श्री सूद ने कुछ अन्य मांगे मेयर के समक्ष रखीं। इस मौके पर मेयर परवीन सैनी ने कहा कि उनके द्वारा ध्यान में लाई गई समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा ताकि बाजार में आने वाले किसी भी राहगीर एवं ग्राहक को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, अनिल कुमार व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here