
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने साथियों सहित श्री हिन्दू गौरक्षिणी सभा गौशाला में पहुंचकर गऊ पूजन किया और सभी को इस दिवस की बधाई दी। इस मौके पर लक्की ठाकुर ने कहा कि गऊ माता का हमारी संस्कृति एवं शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं जो गोपाष्टमी को माता का पूजन करता है उस पर भगवान की विशेष कृपा होती है।

लक्की ठाकुर ने कहा कि एक समय था जब भारत में घर-घर तुलसी का पौधा होता था और गऊ माता की सेवा की जाती थी। लेकिन आधुनिकता के चलते हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमारे शहर में गौशालाएं हमें अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही हैं और हमारा भी फर्ज है कि हम गौशाला प्रबंधकों का हर संभव सहयोग करें ताकि इनके प्रबंधन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर आशीष ठाकुर, प्रशांत ठाकुर एवं ज्योति भी मौजूद थे।












