
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एंड कोर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसायटी तथा रोटेरियन अहमद नाज़र के सांझे प्रयासों के कारण बारामूला निवासी 28 वर्षीय आदिल नज़ीर, जो पिछले लम्बे समय से आंखों की गंभीर बिमारी तथा नेत्रहीनता की समस्या से जूझ रहे थे, का अरोड़ा आई हस्पताल एंड रैटिना सैंटर द्वारा सफल इलाज करवाया गया।

इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान जे.बी.बहल ने बताया कि रोटेरियन कौशल कुमार लांगर, चारटर प्रधान रोटरी क्लब राजौरी तथा रोटेरियन अहमद नाज़र, बारामूला, मैंबर रोटरी क्लब राजौरी, पिछले लगभग 10 सालों से सोसायटी के सहयोग के साथ जम्मू-कश्मीर के कोर्नियल अंधेपन से पीड़ित लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोटेरियन कौशल कुमार लांगर के सहयोग के साथ रोटरी आई बैंक की ओर से जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र के 70 से अधिक मरीज़ों का कोर्निया ट्रांसप्लांट करवाया जा चुका है, जिनमें 40 से अधिक बच्चे शामिल हैं। इसी तरह रोटेरियन अहमद नाज़र के सहयोग के साथ अब तक 30 से अधिक आप्रेशन करवाये जा चुके हैं, जिनमें से 10 से अधिक छोटे बच्चे शामिल हैं। श्री बहल ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले सभी मरीज़ों के रहने तथा खाने-पीने का प्रबंध सोसायटी के सरपरस्त डॉ. एम.जमील बाली की ओर से मुफ्त किया जाता है।
इस अवसर पर सोसायटी के सरपरस्त डॉ.एम.जमील बाली ने कहा कि रोटरी आई बैंक का मुख्य उद्देश्य समाज के हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक आंखों के इलाज तथा कोर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधायें पहुंचाना तथा नेत्रहीनता को कम करने में सार्थक योगदान डालना है। उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी हर व्यक्ति के जीवन का अनमोल तोहफा है तथा आर्थिक तंगी के कारण किसी भी ज़रूरतमंद को इस अनमोल देन से वंचित नहीं रहनाा चाहिए। रोटरी आई बैंक देश में से नेत्रहीनता घटाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। जम्मू-कश्मीर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले ज़रूरतमंद मरीज़ों की सहायता के लिए संस्था भविष्य में भी अपने प्रयास जारी रखेगी। उन्होंने रोटेरियन कौशल कुमार लांगर, अहमद नाज़र तथा अरोड़ा आई हस्पताल एंड रैटिना सैंटर की टीम के सहयोग की सराहना करते हुये कहा कि संयुक्त प्रयासों के साथ ही समाज में साकारात्मक तबदीली लाई जा सकती है। ?
इस अवसर पर रोटेरियन पी.डी.जी.एस. बावा (संस्थापक मैंबर), सुमन नैयर (प्रधान रोटरी क्लब आफ होशियारपुर), सचिव प्रो. दलजीत सिंह, प्रो. राजीव शर्मा, जसबीर कंवर, एन.के गुप्ता, कृष्ण किशोर, दीपक महन्दिरित्ता , प्रेम प्रकाश तनेजा (देहदानी) तथा अन्य पतवंते उपस्थित थे।












