Tuesday, October 13, 2026
Home hoshiarpur मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को...

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक जिंपा ने तीन बसों को किया रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार शाम विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को खाटू श्याम-सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के लिए ले जाने वाली तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक जिंपा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए निरंतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

Advertisements

विधायक जिंपा ने कहा कि अब तक पंजाब के करीब 4 लाख बुजुर्ग इस योजना के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर से तीर्थ यात्रा के नए रूटों की शुरुआत की थी, जिसके तहत अब श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रद्धालु यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सरकार द्वारा यात्रियों के लिए ए.सी. स्लीपर बसों में यात्रा, ठहरने तथा खाने-पीने का प्रबंध पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को आर्थिक बोझ के बिना अपने धार्मिक विश्वास से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इससे पहले भी होशियारपुर से हजारों श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी जी, नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, श्री दुर्ग्याना मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। उन्होंने बसों में जाकर यात्रियों के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनी, चेयरमैन होशियारपुर सहकारी बैंक विक्रम शर्मा, पार्षद प्रदीप बिट्टू, मलकीत सिंह, पार्षद नीलम रानी, पार्षद अंजना बुर्मी, जोगिंदर राजा, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, पार्षद अजय वर्मा, पार्षद बलजीत कौर, भूपिंदर सिंह, राकेश कुमार कालिया, राजू बुर्मी, प्रमोद शर्मा, ध्यान चंद ध्याना, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, हरविंदर हैरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here