
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जा रही संगत के लिए मुख्तयार सिंह, प्रदीप कौशल के नेतृत्व में मंदिर कमेटी बाबा बालक नाथ जी जनौड़ी के भक्तों द्वारा लंगर लगाया गया। संजीव कुमार सेवानिवृत्त वन अधिकारी ने बताया कि कमेटी द्वारा लंगर की व्यवस्था तीन दिन के लिए लगातार की गई है।

भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रबंध किया गया है। मुख्तयार सिंह ने बताया कि कमेटी द्वारा निरंतर पिछले बारह वर्षों से भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था की जा रही है।आज लंगर में विशेष रूप से उपस्थित हुए अकाली दल के उपाध्यक्ष संजीव तलवार को सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके अन्य के अलावा मनमोहन कौशल, यशपाल सिंह, रणजीत सिंह, लखविंदर सिंह,चाहत,स्नेहा, लवली एवं जसवीर सिंह भी उपस्थित थे।












