Tuesday, October 13, 2026
Home hoshiarpur स्वर्णकार संघ वन पंजाब के अध्यक्ष नामेशाह ने गृह मंत्री अमित शाह...

स्वर्णकार संघ वन पंजाब के अध्यक्ष नामेशाह ने गृह मंत्री अमित शाह से की भेंट

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। स्वर्णकार संघ वन पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी कुमार नामेशाह ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की और उनके समक्ष स्वर्णकारों की समस्याएं एवं मांगें रखीं। इस संबंधी नामेशाह ने संघ से जुड़े पंजाब के तमाम स्वर्णकारों को आश्वस्त किया कि देश की मोदी सरकार स्वर्णकारों की समस्याओं को लेकर गंभीर है तथा जल्द ही स्वर्णकारों की भलाई के लिए सरकार कुछ करने जा रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि उन्होंने श्री शाह से भेंट दौरान जहां देश की अर्थ व्यवस्था में स्वर्णकारों की अहम भूमिका से अवगत करवाया वहीं उन्हें समस्याओं एवं मांगों की भी जानकारी दी। जिस पर श्री शाह ने विश्वास दिलाया है कि देश के विकास में स्वर्णकारों के योगदान को अनदेखा नहीं किया जाएगा तथा उनके लिए भी सुरक्षा एवं अन्य मुद्दों संबंधी विचार जरुर किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here