
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिटी हार्ट वैल्फेयर सोसायटी द्वारा एसडी सिटी पब्लिक स्कूल के सामने आदमवाल चुंगी, भरवाई रोड पर लगाया गया 32वां निशुल्क मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान ठाकुर मक्खन सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा समाजसेवा के कार्य आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डा. ममता, डा. सुमित सैनी, डा. संजीव, आशु गोयल, डा. लवली, प्रमोद शर्मा, डा. सुरिंदर सिंह ने सेवाएं दी। उन्होंनें बताया कि सप्ताहिक कैंप के दौरान करीब 8 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। उन्होंनें कैंप के सुचारु एवं सफल आयोजन के लिए सोसायटी सदस्यों व सहयोगियों का धन्यवाद किया।












