
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में परिषद के सदस्य अजय चावला का जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने अजय चावला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जरूरतमंद लोगों के बीच जन्मदिन मनाकर सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने अजय चावला को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसर जरूरतमंद लोगों के साथ मनाने से जीवन में सेवा और परोपकार की भावना मजबूत होती है। श्री अरोड़ा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प ले, तो समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और मानवता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
जन्मदिन के अवसर पर अजय चावला ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन को जरूरतमंद लोगों के बीच मनाना उनके लिए बेहद खुशी और संतोष का अवसर है।
इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद, कार्यकारिणी सदस्य मैडम कुलदीप कोहली, संदीप चावला, वेद प्रकाश,मैडम राकेश कपिला, विजय अरोड़ा, उमेश राणा,अश्वनी दत्ता, राजिंदर मोदगिल, जगदीश अग्रवाल, नितिन गुप्ता सहित भारत विकास परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने अजय चावला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











