
पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला में बीती रात मामूली बहस के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर देने का समाचार है। मृतक की पहचान ताशु शर्मा के तौर पर हुई है, जबकि गोली चलाने वाला गांव चट्ठा का रहने वाला चमकौर सिंह बस्सी बताया जा रहा है।
Advertisements

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।












