Tuesday, October 20, 2026
Home Crime संदिग्ध परिस्थितियों में गांव खनौड़ा से झुलसी हालत में मिला सोहन लाल

संदिग्ध परिस्थितियों में गांव खनौड़ा से झुलसी हालत में मिला सोहन लाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मेहटीयाणा के समीपवर्ती गांव खनौड़ा में गत रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसा एक युवक मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया।

Advertisements

युवक की पहचान सोहन लाल बब्बी पुत्र तसवान कुमार निवासी गांव बढ़ेला चब्बेवाल के रुप में हुई है। पता चला है कि रहस्यमयी परिस्थितियों में झुलसा युवक अपने किसी जानकार के पास खनौड़ा आया था। डाक्टरों के अनुसार सोहन लाल 30 से 35 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंधी न तो परिजन ही कुछ बता रहे हैं और न ही सोहन लाल ने कुछ बताया है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस संबंधी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here