Saturday, October 17, 2026
Home Crime Kerala Ragging Case: प्रिंसीपल और सहायक प्रोफेसर निलंबित

Kerala Ragging Case: प्रिंसीपल और सहायक प्रोफेसर निलंबित

केरल (द स्टैलर न्यूज़)। केरल के कोट्टायम सरकारी नर्सिंग कॉलेज के एक जूनियर छात्र के साथ क्रूर रैगिंग मामले में राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है। इसके तहत मंत्रालय ने कॉलेज के प्रिंसीपल और एक सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। निलंबन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के कहा कि प्रिंसिपल सुलेखा ए टी और सहायक प्रोफेसर अजेश पी मणि को रैगिंग की जांच करने और मामले में प्रभावी रूप से हस्तक्षेप करने में कथित रूप से विफल रहने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा हॉस्टल के हाउसकीपर-कम-सिक्योरिटी को भी तुरंत हटाने का आदेश दिया गया है। लड़कों के छात्रावास में हुई इस घटना में कॉलेज के पांच छात्रों सैमुअल जॉनसन, राहुल राज, जीव, रिजिल जीत और विवेक को गिरफ्तार किया गया है। उन पर रैगिंग निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

बता दें कि  बीते गुरुवार को कोट्टायम सरकारी नर्सिंग कॉलेजएक जूनियर छात्र के साथ बहुत ही क्रूर रैगिंग हुई। पीड़ित छात्र को खाट से बांध दिया गया और कंपास से पीड़ित की त्वचा पर निशान बनाते, चीखते हुए उनके मुंह पर क्रीम लगाते और प्राइवेट पार्ट पर डंबल लटकाया गया। इसके अलावा, उसे अर्धनग्न कर दिया गया और उसके साथ बहुत ही भयानक कृत्य किए गए। इस मामले में पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय ने कॉलेज के प्रिंसिपल और एक सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के अधिकारियों ने दावा किया कि शिकायत मिलने तक उन्हें रैगिंग की गतिविधियों के बारे में पता नहीं था। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब राजनीतिक दलों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here