Monday, October 5, 2026
Home Crime दातारपुर के गजानन चौंक मंदिर में चोरी

दातारपुर के गजानन चौंक मंदिर में चोरी

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। लॉकडाउन दौरान और अब खुलने के बाद होशियारपुर जिले में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक दिन कहीं न कहीं चोरी की घटना का मामला सुनने में आता है। ऐसे में चोरों ने अब धार्मिक स्थानों को भी नहीं छोड़ा है। ऐसा ही एक चोरी का मामला दातारपुर के गजानन चौक में स्थित रिद्धि-सिद्धी विनायक मंदिर में सामने आया है।

Advertisements

जानकारी अनुसार चोरों ने मंदिर की खिडक़ी का शीशा तोडक़र मंदिर में दाखिल हो दानपात्र तोड़ पैसे चुराए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान बॉबी कौशल ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर के लिए आए तो उन्होंने स्थिति को देखा तो उन्हें समझने में देर न लगी की मंदिर में चोरी हुई है। उन्होंने अंदर जाकर देखा कि चोरों ने दानपेटी से सारे पैसे चोरी कर लिए। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here