Tuesday, October 20, 2026
Home Crime निहंग ने कृपाण घोपकर की डिलीवरी बॉय की हत्या, सिगरेट पीने को...

निहंग ने कृपाण घोपकर की डिलीवरी बॉय की हत्या, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में मंगलवार रात सिगरेट पीने से मना करने को लेकर शुरु हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया तथा निहंग ने कृपाण से डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी और साथी संग मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके साथी की तलाश में छापामारी जारी है। जानकारी अनुसार कृष्णा पार्क में किराये पर रहने वाला सागर सिंह (29) डिलीवरी बॉय का काम करता था तथा अधिकतर वह रात के समय ही काम करता था।

Advertisements

जानकारी अनुसार मंगलवार 14 जून की रात सागर तिलक नगर में एक रेस्तरां पर आर्डर लेने के लिए गया, इसी दौरान जब उसका आर्डर पैक हो रहा था तो वह पास ही सिगरेट पीने लगा। इस दौरान वहां खड़े दो लोगों को सिगरेट के कारण परेशानी हुई और उन्होंने सागर को सिगरेट पीने से मना किया। इसी बीच दोनों के बीच बहस हो गई और देखते ही देखते बात हाथापाई पर पहुंच गई। दो युवकों में से एक निहंग था और उसने कृपाण निकाल कर सागर के सीने में वार कर दिया। इसी बीच सागर ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसके मुंह पर पत्थर से वार किया और वह वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य डिलीवरी बॉय ने सागर को देखा और उसे एम्बुलैंस से अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक सागर दम तोड़ चुका था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरु की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी निहंग हर्षदीप (22) निवासी चंद्र विहार को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके साथी की तलाश जारी थी। जानकारी अनुसार सागर जब 9 साल का था तो उसके माता-पिता के देहांत हो गया था तथा वह अपने नाना-नानी के पास रहता था। नाना-नानी की मौत के बाद वह अकेला ही किराये पर रह रहा था। परिवार में उसकी पत्नी कोमल व 7 सालका बेटा देव पीछे रह गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here