
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अग्रवाल सभा की तरफ से पंजाब केसरी अमर शहीद लाला लाजपत राय जी की पुण्य तिथि के मौके पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधान सेठ सुरिंदर कुमार अग्रवाल की अगुवाई में सभी ने लाला जी की तस्वीर पर पुष्प भेंट करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि लाला लाजपत राय जी के बलिदान ने देश में अंग्रेज हकूमत की नींव हिलाकर क्रांति की नई मशाल जलाई थी।

उन्होंने कहा कि लाला जी ने पंजाब नैशनल बैंक एवं लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना की थी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। लाला जी की शहादत पर हमें गर्व है और हमारा फर्ज है कि हम अपने बच्चों को लाला जी की जीवनी से परिचित करवाएं ताकि वह भी देश भक्ति की लौ अपने मन में जलाए रखें। इस मौके पर महासचिव जगदीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अशोक गुप्ता, सेठ प्रदीप अग्रवाल, वरिंदर अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विपन गुप्ता दीपा, राजेश गुप्ता, गौरव गुप्ता एवं विनोद आदि भी मौजूद थे।












