
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मासूम हरवीर को न्याय और हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट अश्वनी कुमार वर्मा को क्षत्रिय करणी सेना पंजाब की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान लक्की ठाकुर ने कहा कि मासूम हरवीर और उसके परिवार को न्याय दिलाने में एडवोकेट वर्मा का योगदान सराहनीय रहा है।

उन्होंने अपनी कानूनी काबिलियत और मजबूत पैरवी के माध्यम से कोर्ट में पक्ष रखा, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सका। लक्की ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर और जघन्य अपराधों के मामलों में वकीलों को आरोपियों का केस नहीं लड़ना चाहिए, बल्कि उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने में सहयोग करना चाहिए। इस सम्मान समारोह के दौरान अमर ऐरी, राकेश कुमार चावला, जग्गा, आशीष ठाकुर, अशवनी ठाकुर, रमनजीत रम्मी, सुजेश शर्मा, कुलबीर बावा, रणजीत राणा, विनोद चड्ढा, राकेश भट्टी, प्रशांत ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।












