Wednesday, November 18, 2026
Home Latest स्कूल वैन व कार में जोरदार टक्कर, प्रिंसिपल के देरी से पहुंचने...

स्कूल वैन व कार में जोरदार टक्कर, प्रिंसिपल के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग

बरनाला (द स्टैलर न्यूज़)। बरनाला जिले में तपा-आलीके रोड पर बुधवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन और कार के बीच जोरदार टक्कर होने का समाचार है। वैन में दशमेश पब्लिक स्कूल (ढिलवां) के बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि, राहत की बात रही कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोग भी बच्चों की मदद के लिए जुट गए।

Advertisements

परिजनों ने जब अपने बच्चों को सुरक्षित देखा तो राहत की सांस ली, लेकिन हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भूमिका को लेकर उनका गुस्सा बढ़ गया। अभिभावकों का आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक घटनास्थल पर करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। परिजनों ने इस देरी पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए कि बच्चों को लेकर हुए हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन को तुरंत मौके पर पहुंचना चाहिए था। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल वैन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने चालक को हटाने के साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here