Tuesday, September 29, 2026
Home International पाकिस्तान सेना ने बलूचों पर गिराया F-16 से बम, 30 की मौत,...

पाकिस्तान सेना ने बलूचों पर गिराया F-16 से बम, 30 की मौत, मची तबाही

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान की वायु सेना अपने ही देश में हवाई हमले कर रही है। बलूचिस्तान में विद्रोहियों के हमलों से बौखलाए पाकिस्तान ने हवाई हमले किए हैं। बलूचिस्तान से आई रिपोर्टों से पता चलता है कि इन हमलों में आम लोगों को निशाना बनाया गया है। सुराब और ग्वादर इलाकों में किए गए इन हमलों में करीब 30 आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बलूच राजनीतिक कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने हमले की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें हमले की जगह को देखने के बाद गाजा की याद ताजा हो जाती है। मीर यार बलूच ने कहा कि पाकिस्तानी जमीनी सेना और पाकिस्तान की वायु सेना ने सुराब और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर बमबारी और गोलीबारी की, जिससे नागरिकों और उनकी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

Advertisements

उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने F-16 फाइटर से हमला किया। बलूचिस्तान में हवाई हमले ऐसे समय में हुए हैं जब पाकिस्तानी सेना बलूच विद्रोहियों के भयंकर हमलों का सामना कर रही है। हाल ही में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया था कि उसने इस महीने अब तक कम से कम 38 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इस बीच रिपोर्ट से पता चलता है कि जब पाकिस्तानी हवाई हमले जारी थे, उसी समय BLA ने भी हमले किए और छह जगहों पर पुलिस और सेना के जवानों को निशाना बनाया। रात भर चले BLA के हमलों में पाकिस्तान को कितने जवानों का नुकसान उठाना पड़ा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पाकिस्तानी बमबारी के बीच BLA ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमले शुरू कर दिए हैं। बलूच विद्रोही समूह ने चगाई जिले में आधी रात को बमबारी करके एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस हमले में तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए। इसके अलावा झाओं में पाकिस्तानी मिलिट्री कैंप, खुजदार में सुरक्षा बलों के काफिर और पड़ोसी वाध शहर में सेना की गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here