Wednesday, November 11, 2026
Home International तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट, 17 लोगों की मौ-त, कई घायल

तुर्की के स्टील प्लांट में विस्फोट, 17 लोगों की मौ-त, कई घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। तुर्की के एक स्टील प्लांट में विस्फोट होने के बाद करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अचानक विस्फोट के बाद प्लांट में आग लग गई और हड़कंप मच गया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्लांट के अंदर करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इनमें से 33 को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 17 की जान चली गई। 13 लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisements

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। एर्दोगन ने बताया कि इजमिर प्रांत के अलीआगा के हबास स्टील संयंत्र में आग लगी है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के पीछे जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसपर कड़ी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here