Wednesday, November 11, 2026
Home Punjab हाईवे पर दो गाड़ियों में भीषण टक्कर, मासूम सहित 7 गंभीर

हाईवे पर दो गाड़ियों में भीषण टक्कर, मासूम सहित 7 गंभीर

मोगा (द स्टैलर न्यूज़)। मोगा जिले के बाघापुराना से बठिंडा जाने वाले भारतमाला मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार है। स्कॉर्पियो और कार के बीच जोरदार टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार छह लोगों समेत एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements

कार में सवार बुजुर्ग दंपती को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के कुछ ही देर बाद उसी जगह दो गाड़ी आपस में टकरा गई। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here