Sunday, October 25, 2026
Home Himachal साईं हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत का मामला: पांच सदस्यीय कमेटी...

साईं हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत का मामला: पांच सदस्यीय कमेटी ने शुरू की जांच

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। साईं अस्पताल हमीरपुर स्थित डुग्गा की कथित लापरवाही के कारण गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे 7 महीने के बच्चे की मौत की जांच करने सीएमओ द्वारा गठित जांच टीम मंगलवार को मृतका रेखा कुमारी के ससुराल बारीं मंदिर पहुंची। जांच टीम ने रेखा के पति नरेश तथा रेखा की देवरानी कविता के बयान कलमबंद किए। इसके अलावा जांच से जुड़े सभी दस्तावेजों को एकत्रित किया। सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री द्वारा गठित कमेटी में बीएमओ गलोड़ डॉक्टर एसके गौतम, एमओएच डॉक्टर संजय जागोता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कनिका , मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर अखिल तथा अन्य स्टाफ शामिल था। डीसी के निर्देश पर रेखा की मृत्यु के कारणों को जानने के लिए एसपी ऑफिस तथा सीएमओ को जांच के लिए कहा गया था। इस पर अब कार्यवाही शुरू हो गई है।

Advertisements

क्या था मामला
मृतक गर्भवती महिला रेखा कुमारी पत्नी नरेश कुमार गांव व डाकघर बारीं मंदिर, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर की मौत की जांच के लिए ग्रामीणों तथा परिजनों ने हमीरपुर मुख्यालय पहुंच उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक को सारे मामले से अवगत करवाया था। उन्होंने साईं अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मृतक रेखा की बहन नीलम चौहान ने बताया था कि रेखा कुमारी 7 माह से गर्भवती थी तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नियमित रूप से साईं अस्पताल हमीरपुर जाती थी। सात माह की रिपोर्ट में साईं अस्पताल द्वारा रेखा तथा भ्रूण का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक बताया जाता रहा। । शिकायत के मुताबिक 15 जनवरी को रात 9 बजे साईं अस्पताल प्रबंधन ने एक इंजेक्शन लगाकर मरीज को मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा ले जाने के फरमान दे दिए । करीब रात 11:45 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा पहुंचे तथा करीब एक घंटे के टेस्ट के बाद बताया गया कि करीब 8 माह का भ्रूण पेट में ही मर चुका है और अब रेखा की जान को भी खतरा है। रात 2:30 बजे टांडा मेडिकल अस्पताल में रेखा ने दम तोड़ दिया था ।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस बारे जांच टीम के मुखिया तथा बीएमओ गलोड डॉक्टर एसके गौतम तथा एमओएच डॉक्टर संजय जागोता ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के बयान रिकॉर्ड किए गए तथा आवश्यक दस्तावेज लिए गए। इन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम शीघ्र ही व्यापक जांच कर रिपोर्ट सीएमओ हमीरपुर को सौंपेगी
सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री का कहना है कि टीम को गठित कर दिया गया है। मंगलवार से जांच शुरू हो गई है। फाइनल रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here