Thursday, October 8, 2026
Home Himachal मंगलौर पुल टूटा, यातायात ठप, लोगों में आक्रोश

मंगलौर पुल टूटा, यातायात ठप, लोगों में आक्रोश

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लू-रामपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर बड़ा हदासा होने की सूचना प्राप्त हुई है। मंडी और कुल्लू की सीमा पर स्थित मंगलौर पुल तड़के करीब 3 बजे अचानक टूट गया। यह पुल बीते कई वर्षों से जर्जर स्थिति में था और स्थानीय लोगों ने इसकी मरम्मत को लेकर बार-बार मांग उठाई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सुबह से ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, लेकिन विकल्प न होने के कारण हालात बेकाबू हैं।

Advertisements

पर्यटन सीजन में जहां कुल्लू और आस-पास के इलाकों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी हुई है, वहीं इस पुल के ध्वस्त होने से पर्यटकों में अफरातफरी का माहौल है। स्थानीय निवासी प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थिति सामान्य होने तक वैकल्पिक मार्गों की जानकारी के लिए लोक निर्माण विभाग या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here