Monday, October 26, 2026
Home Himachal तहसील को जाने वाली सड़क पर रेत बजरी फेंक किया कब्जा, तहसीलदार...

तहसील को जाने वाली सड़क पर रेत बजरी फेंक किया कब्जा, तहसीलदार की कड़ी चेतावनी के बाद खाली किया रोड

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) (रजनीश शर्मा): हमीरपुर के टौणी देवी में स्थिति उस समय हैरतअंगेज़ हो गई जब तहसील भवन को जाने वाली सड़क को ही एक परिवार ने रेत बजरी के ढेर लगाकर बंद कर दिया। बीच सड़क पर रेत बजरी के ढेर लगा देने से अधिकारियों, कर्मचारियों और तहसील में काम करवाने आने वाले लोगों के वाहन तहसील कार्यालय से काफी दूर रोकने पड़े। परिवार द्वारा सड़क पर कब्जा कर रास्ता रोकने की कोशिश की गई।

तहसीलदार बमसन डॉक्टर आशीष शर्मा द्वारा इस गैर कानूनी काम की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को भी दी गई। एक बुजुर्ग महिला के अड़ियल स्वभाव के कारण काफी देर तक तहसील भवन को जाने वाली सड़क बंद रही। तहसीलदार डॉक्टर आशीष शर्मा ने कड़ी चेतावनी देते हुए नजायज कब्जाधारियों को तुरंत सड़क खाली करने के निर्देश दिए। इससे पहले कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती , सड़क पर बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों ने रास्ता खाली कर दिया।

Advertisements

इस बारे में तहसीलदार डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क पर रेत बजरी फेंक सड़क को बंद कर दिया था। वे रास्ता खोलने में आनाकानी कर रहे थे। चेतावनी देने और कानूनी कार्यवाई शुरू करने पर कब्जाधारियों ने सड़क को खाली कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here