Monday, October 26, 2026
Home Himachal उटपुर गांव में खुलेगी बैंक शाखा, अनुराग ठाकुर के निर्देश पर सर्वे...

उटपुर गांव में खुलेगी बैंक शाखा, अनुराग ठाकुर के निर्देश पर सर्वे पूर्ण

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के निर्देश पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत उटपुर में राष्ट्रीय कृत पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खोली जाएगी जिसका सर्वे कार्य पूरा हो चुका है इसके साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 3 पंचायतों में एटीएम की सुविधा भी लोगों को मिलेगी यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को ग्राम पंचायत उटपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान कही पूर्व। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे, इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ युवा वर्ग ने ढोल नगाड़ों बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता सुख भोगने वाली पार्टी नहीं है, यह पार्टी लोगों के काम आ सके मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा कर सकें, ग्रामीण इलाकों का विकास हो सके तमाम कार्य को करवाने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर लोगों के उत्थान में लगातार कार्य कर रही है। आज क्षेत्र में जो सडक़ों का जाल बिछाया गया है । दुर्गम से दुर्गम सथानों को सडक़ सुविधा प्राप्त हुई है यह पूर्व में रही भाजपा सरकार की देन है ।

Advertisements

उन्होंने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को एक समान समझते हुए कार्य कर रहे हैं, बात सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को पहुंचाने की हो सरहद पर देश की रक्षा और सुरक्षा में लगे वीर सैनिकों की हो, घरों में कार्य कर रही महिलाओं के सशक्तिकरण की हो खेल गतिविधियों को बढ़ाने की बात हो या युवा वर्ग के उत्थान की बात हो, हर कार्य को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों को अब तक करीब 65 करोड़ लोगों को कोविड-19 लगाई जा चुकी है। पहली बार ऐसा हुआ है की देश के लोगों का ख्याल करते हुए पूरे देश में करीब 35000 करोड़ रुपए खर्च करके निशुल्क यह वेक्सिन उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने देश के लोगों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि 1 दिन में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज लगाकर जहां इस कार्य को सफल बनाने में लगे लोगों का भरपूर योगदान है वही देश की जनता भी इस अभियान में बढ़-चढक़र भाग ले रही है जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहां की इस पंचायत के लोगों की पुरानी मांग थी कि यहां पर बैंक की शाखा खोली जाए उनकी इस मांग को केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के निर्देश पर पूरा किया जा रहा है आने वाले दिनों में यहां राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा खोली जाएगी । इस मौके पर कांग्रेस सरकार एवं विशेष रूप से सुजानपुर विधायक की झूठी राजनीति का त्याग करते हुए 28 परिवारों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया तमाम कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भारतीय जनता पार्टी का फटका अपने गले में पहना और एक बुलंद आवाज में कहा कि धूमल साहब आप चुनाव लड़ी है हम आपके साथ हैं आपकी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने शामिल हुए तमाम परिवारों का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा मान सम्मान इस परिवार में मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एक ट्रक ड्राइवर की दोनों बेटियां जिन्होंने राष्ट्र स्तर पर बॉक्सिंग में इलाके का नाम चमकाया है उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक हो गए पूर्व मुख्यमंत्री पुराने कार्यकर्ता जो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं उन्हें याद कर रहे थे कि वह आज जिस पंचायत मे आयोजित कार्यक्रम में आए हैं इस पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद करने में इस पंचायत के पुराने कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here