Saturday, October 24, 2026
Home Crime आदमवाल के नरिंदर की इंग्लैंड में हत्या, शोक में डूबा परिवार व...

आदमवाल के नरिंदर की इंग्लैंड में हत्या, शोक में डूबा परिवार व गांव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 10 साल पहले स्टडी वीज़ा पर इंग्लैंड गए होशियारपुर के गांव आदमवाल के युवक नरिंदर सिंह की अज्ञात लोगों द्वारा इंग्लैंड की राजधानी लंदन में कुछ लोगों द्वारा रविवार 19 जनवरी की रात तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी थी। इस घटना में अज्ञात लोगों ने तीन युवकों की तेजधार हथियारों से हत्या की थी। जिसमें मृतक हरिंदर कुमार निवासी पटियाला, मलकीयत सिंह निवासी कपूरथला तथा नरिंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव आदमवाल होशियारपुर शामिल हैं।

Advertisements

नरिंदर सिंह की हत्या का समाचार मिलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया और परिवार के लिए दुख का पहाड़ टूट गया। जानकारी अनुसार नरिंदर 6 बहनों का इकलौता भाई था तथा 2 वर्ष पहले उसकी माता का निधन हो गया था। मृतक के पिता हरजीत सिंह ने बताया कि उसकी 9 जनवरी को नरिंदर से फोन पर बात हुई थी तथा उसने कहा था कि वह अगले महीने पक्का हो जाएगा और अगले महीने ही वापिस भारत आएगा।

लेकिन 19 जनवरी को उसकी मृत्यू का समाचार प्राप्त होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक के पिता हरजीत सिंह ने नम आंखों से सरकार से गुहार लगाई की उसके बेटे के शव को भारत लाया जाए और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जानकारी अनुसार इंग्लैंड पुलिस ने शक के आधार पर 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। हत्या का कारण गैंगवार बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here