
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के पॉश एरिया सूर्या एन्क्लेव सोसायटी में देर रात भारी हंगामा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। सोसायटी में दो युवकों ने शराब के नशे में युवती से छेड़छाड़ की, जब उसे लोगों ने रोका तो उन्होंने तेजधार हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे और युवती वहां से पैदल निकल रही थी। घटनास्थल से आरोपियों के वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

पीड़ित अमित गोयल ने बताया कि देर रात दो युवक सोसायटी के बाहर कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। उन्होंने सोसायटी में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। जिसके बारे में युवती ने लोगों को बताया तो सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए और युवकों का विरोध किया। सोसायटी के लोग एकत्र होकर कार के पास गए तो युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इलाके के लोगों ने कहा कि पुलिस को एरिया में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि लोगों को ऐसी घटनाओं का सामना बार-बार न करना पड़े।












