Monday, October 26, 2026
Home Crime जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश आनंद के निर्माणधीन कार्यालय से बिजली की तारें...

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश आनंद के निर्माणधीन कार्यालय से बिजली की तारें तथा पड़ोसी दुकान से बैटरी चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर के उपाध्यक्ष हरीश आनंद के के भरवाई रोड स्थित निर्माणाधीन इमारत से बिजली की तारें चोरी होने की खबर है। श्री आनंद ने बताया कि वह कार्यालय की तैयारी करवा रहे हैं तथा डाउन सीलिंग के बाद बिजली की तारें डाले जाने का काम चल रहा था व काफी काम पूरा हो चुका था। उनके घर में संकीर्तन होने के चलते दो-तीन वह कार्यालय जा नहीं पाए तथा काम भी बंद रहा।

Advertisements

आज जब वह कार्यालय गए तो उन्होंने देखा कि कोई चोर साथ वालों की इमारत से उनकी इमारत में घुसकर बिजली की तारें चोरी करके ले गया है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से भी बैटरी चोरी करके ले गए हैं। श्री आनंद ने बताया कि जो तारें उनसी खींची नहीं गईं वह उन्हें खींचकर खराब कर गए तथा अनुमान के अनुसार उनका करीब 25-30 हजार रुपये का नुकसान हो गया है और तारें पुनः डलवाने का खर्च अलग से। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वह शहर एवं शहरवासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए सख्त कदम उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here