Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur तीज के माध्यम से नीति तलवाड़ ने महिलाओं को विरासत से जोड़ा

तीज के माध्यम से नीति तलवाड़ ने महिलाओं को विरासत से जोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैकड़ो महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर अपने पुरानी विरासत को संभालती नजर आई और मौका था नीति तलवाड द्वारा मनाया जाने वाला 13वां तीज महाउत्सव का।

Advertisements

इस मौके उपस्थिति को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री राकेश सूद ने कहा कि श्रीमती तलवाड़ द्वारा हर साल मनाए जाने वाले तीज के त्यौहार का शहर वासियों को बेसवारी से इंतजार रहता है उन्होंने कहा जिस प्राचीन तरीके से यह त्यौहार मनाते हैं उस से हमारी आने वाली पीढियां को अपनी विरासत का पता चलता है।

समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती सुदेश सांपला ने कहा बेशक बहुत ही संस्थाएं, इंस्टिट्यूट यह त्यौहार मानते हैं पर नीति तलवार द्वारा त्योहार को समर्पित जो प्रदर्शनी लगाई जाती है और आधुनिकता से परे हट कर विरासती तरीके से यह त्यौहार मनाया जाता है उससे हमारी आने वाली पीढ़ी अपने पुरातन सभ्याचार के साथ जुड़ती है।

इस मौके नीति तलवार ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा हमारे परिवार की तरफ से हमेशा कोशिश रहती है कि भारतीय संस्कृति जो विश्व की सबसे सुंदर संस्कृति है उसके दिन एवं त्यौहार मर्यादा एवं भावनात्मक तरीके से ही मनाए जाएं जिससे त्यौहार की गरिमा बनी रहे और हमारे बच्चे ज्ञान प्राप्त भी कर सके।

उन्होंने कहा इस दिन जो व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं वह मौसम एवं त्यौहार की गरिमा अनुसार ही होते हैं। इस मौके पुरातन सभ्याचार को दर्शाती हुई एक प्रदर्शनी भी लगाई गई और महिलाओं ने ढोलक की थाप पर गिद्दा डालकर त्यौहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में द स्टैलर न्यूज़ के मुख्य संपादक संदीप डोगरा की धर्मपत्नि निधि शर्मा, प्रोफेसर मंजू सूद, प्रिया सैनी ,सुखविंदर कौर, रजनी तलवार, रिंपी वधावन, मुस्कान पाराशर, समाज सेवी रिंपी ,कृष्ण थापर, बलबीर कौर मेहता, सर्वजीत कौर,रोजी वधावन, सहत सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here