Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur अति दुखदायीः 5 अगस्त को केशो मंदिर में संपन्न होगी संजीव सैनी...

अति दुखदायीः 5 अगस्त को केशो मंदिर में संपन्न होगी संजीव सैनी की माता एवं बहन की रस्म किरया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के धोबीघाट चौक स्थित दावर रेस्टोरैंट के एमडी संजीव सैनी की माता लीला देवी एवं बहन विजय लक्ष्मी का एक ही दिन 2 अगस्त को निधन हो गया था। पहले बहन एवं फिर माता के देहांत से सैनी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। क्योंकि हाल ही में कुछ दिन पहले ही संजीव सैनी के पिता सुरिंदर सैनी (संचालक केशो मंदिर, नई आबादी) का भी निधन हो गया था। एक साथ इतने सारे दुखों ने श्री सैनी व परिवार को अंदर से तोड़ के रख दिया है।

Advertisements

अतिदुखदायी घड़ी में सारा शहर उनके साथ खड़ा है तथा सभी ने परिवार के साथ गहरी सांत्वना प्रकट करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। बिछड़ी आत्माओं की शांति के लिए प्रर्थना सभा व रस्म किरया 5 अगस्त दिन मंगलवार को बाद दोपहर 2 से 3 बजे के बीच श्री केशो मंदिर (श्री शक्ति मंदिर, नई आबादी) में संपन्न होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here