Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur प्रवीण पब्बी को सौंपी रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन की कमान 

प्रवीण पब्बी को सौंपी रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन की कमान 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन का इंस्टालेशन समारोह स्थानीय होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें वर्ष 2022 के लिए रोटरी प्रवीण पब्बी को प्रधान व रोटेरियन मनोज ओहरी को सचिव नियुक्त किया। समारोह के मुख्यातिथी रोटेरियन रोहित ओबराये, जि़ला चेयर एंड सैनीटेशन शामिल हुये। प्रोफैसर मनोज कपूर इस अवसर पर विशेष अतिथी के तौर पर शामिल हुये। समारोह में प्रधान 2021-22 प्रवीण पलियाल ने अपने वर्ष में किये प्रोजैैक्टस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 132-प्रोजैक्ट समाज कल्याण के लगाये गये जिस की वजह से पूरे डिस्ट्रिक में रोटरी मिड टाऊन को बैस्ट क्लब व बैस्ट प्रैज़ीडैंट अवार्ड भी मिला है। उन्होंने सभी क्लब सदस्यों को पूरा साल सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

Advertisements

इंस्टालेशन ऑफिसर व चीफ गैस्ट रोटेरियन रोहित ओबरये ने कालर एक्सेंज इंस्टालेशन के नये प्रधान प्रवीण पब्बी को विधिवत रूप से प्रधान मनोनीत किया। नव-नियुक्त प्रधान द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अपनी टीम को लेबल पिन लगाकर मनोनीत किया। मुख्य मेहमान रोहित ओबराये ने कहा कि विश्व में गिरते जल स्तर के कारण स्वच्छ पेयजल का संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के बंटवारे के बारे में होगा। इसके लिए हम सब को जागृत होना चाहिए। प्रो. मनोज कपूर ने अपने भाषण में कहा कि समाज कल्याण के कार्यों में रोटरी का विशेष योगदान है। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने आज रोटरी की सदस्यता भी ली है। इस अवसर पर कोर्निया ट्रांसप्लांट के प्रोजैक्ट चेयरमैन रोटेरियन मनोज ओहरी ने प्रोजैक्ट ’गिफ्ट आफ साईट’ के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी कि क्लब द्वारा  अब तक 223 अन्धेरी जि़न्दगियों को रोशन किया जा चुका है। प्रोजैक्ट चेयरमनैन इंस्टालेशन रोटेरियन अशोक शर्मा ने सभी सदस्यों व मेहमानों का धन्यवाद किया। मंच संचालक रोेटेरियन गोपाल वासुदेवा व एल.एन.वर्मा ने बहुत ही खुशी से किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा  3 नये सदस्यों को लेबल पिन लगा कर क्लब में शामिल किया। इस अवसर पर श्री सोमेश धवन को क्लब की तरफ से उनके द्वारा दिये जा रहे विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा पूर्व प्रधान प्रवीण पलियाल, मुख्यतिथी रोहित ओबराये व प्रो. मनोज कपूर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  

इस अवसर पर  डी.पी. कथूरिया, सुरेश अरोड़ा, सतीश गुप्ता, जगमीत सेठी, सुरिन्द्र कुमार,  इन्द्रपाल सचदेवा, जतिन्दर कुमार, राजेश गुप्ता, राकेश कपूर, जतिन्दर दुग्गल, अवतार सिंह, संजीव ओहरी, एल.एन.वर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल वासुदेवा, रोहित चोपड़ा, संजीव शर्मा, अमरजीत अरनेजा व उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुये। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here