पंजाब सरकार के इशारे पर पूर्व मंत्री गिलजियां को झूठे केस में फंसा रहा है विजीलैंस विभाग: एडवोकेट पंकज कृपाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट पंकज कृपाल प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेता दलजीत सिंह गिलजियां को विजीलैंस विभाग द्वारा झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका में कोई पुख्ता सबूत न पेश कर पाने के कारण विजीलैंस विभाग जानबूझकर दलजीत सिंह गिलजियां को झूठे मामले में फंसाकर झूठे सबूत तैयार कर रहा है। क्योंकि, अब तक विजीलैंस के पास पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है। एडवोकेट कृपाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कांग्रेसियों को बदनाम करने की जो साजिश रची जा रही है, उसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता डट कर पहरा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार के इशारे पर विजिलेंस विभाग ने कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद नहीं किया, तो सडक़ों पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जोशी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here