
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी की तरफ से नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेय़रमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा को विधानसभा हलका होशियारपुर 043 का संगठन इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की सिफारिश पर कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि श्री मरवाहा ने 1990 के दशक से कांग्रेस के सिपाही के तौर पर पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए विधान सभा एवं लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाई और आज उनकी सेवाओं को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर अहम जिम्मेदारी दी है। इस संबंधी एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पहले की तरह ही पूरी मेहनत से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर बूथ स्तर पर कार्य किया जाएगा।












