
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला होशियारपुर में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खवासपुर हीरा में किया गया। इस प्रदर्शनी में मिडिल एवं हाई विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सरकारी हाई स्कूल फतेहगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। मिडिल विभाग की दो थीमों में स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया और दोनों ही थीमों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में कर्मजीत कौर और मोहित यादव ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं, हाई विभाग की पांच थीमों में विद्यार्थियों ने भाग लेकर सभी पांचों थीमों में स्थान हासिल किए। इनमें द्रकक्षा मरियम ने द्वितीय स्थान, जबकि देव चंद्र , अभिषेक कुमार, प्रिंस राम और शुभांग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शुभांग ने तृतीय, देव चंद्र ने द्वितीय तथा प्रिंस राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर जी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
स्कूल के मुख्य अध्यापक संतोष सिंह ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं गाइड अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से गाइड अध्यापिकाओं श्रीमती आरती एवं श्रीमती रेणु के प्रयासों की सराहना की और उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्यों नरेश कुमार, बलबीर कौर, बलविंदर कौर, पूजा रानी, गुरप्रीत कौर, रूपिंदर कौर, वरिंदर सिंह तथा परमिंदर कौर ने विजेता विद्यार्थियों एवं गाइड अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरकारी हाई स्कूल फतेहगढ़ की यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और स्कूल के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।












