
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्य समाज होशियारपुर का 121वां वार्षिक महोत्सव आर्य समाज मंदिर में 16 से 21 नवंबर तक श्रद्धापूर्वक करवाया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि 19 नवंबर तक हवन यज्ञ करवाया जाएगा तथा 20 नवंबर को ध्वजारोहण के उपरांत भजनों का गुणगान कर भंडारा लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सायं 6.30 से 8 बजे तक भजन तथा विविध विषयों पर प्रवचन किया जाएंगे तथा 21 नवंबर को हवन यज्ञ, भजन के उपरांत भंडारा लगाकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि अनिल कुमार ने मुख्य यजमान तौर पर हवन यज्ञ में आहुतियां डाल प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप कुमार व मंत्री चैतन्य वात्स्यायन ने लोगों से अपील की कि 21 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ हिस्सा ले और प्रभु की महिमा का गुणगान करें।












