शहर में बने हुए कूड़े कर्कट के डंप जल्द हटाए प्रशासन: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अगर प्रशासन होशियारपुर को बीमारी मुक्त और सफाई युक्त रखना चाहता है तो शहर में बने हुए कूड़े कर्कट के डंप को जल्द हटाए। उक्त बात नई सोच वैल्फेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने कही। उन्होंने कहा कि होशियारपुर को नगर निगम का दर्जा मिले 7 वर्ष से ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन आज तक शहर में नगर निगम वाली सहूलियतें शहर में कहीं नजर नहीं आती। अश्विनी गैंद ने कहा कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है और प्रशासन टैक्स की दरे तो नगर निगम के हिसाब से ले रहा है, लेकिन सहूलियत पंचायत के बराबर भी नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि प्रशासन डंपों को शहर से उठाने के लिए कर्मचारियों को छोटे थ्रीव्हीलर मुहैया करवाए ताकि सफाई कर्मचारी घरों से कूड़ा करकट उठाकर सीधा डंप जोकि पिपलांवाला में बना है वहां फेंके।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाई गई सभी स्कीमें फेल होती नजर आ रही है चाहे वो गीला सूखा कूड़ा उठाने की या कुछेक खाद बनाने की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि जैसे पहले कंपनी के साथ करार के तहत कंपनी द्वारा शहर से कूड़ा उठाया जाता था जिससे शहर में काफी हद तक सफाई व्यवस्था नजर आती थी और होशियारपुर का स्तर ऊपर स्तर पर पहुंच चुका था। श्री गैंद ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द कूड़े की समस्या को हल करवाए ताकि शहर में सफाई व्यवस्था पहले जैसी बन सके। इस अवसर पर दिलराज सिंह तलवाड़, वीर प्रताप राणा, अमन सेठी, अवतार सिंह, नीतिश ठाकुर आदि मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here