Wednesday, November 18, 2026
Home Hoshiarpur राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव ही मजबूत राष्ट्र की असली पहचान: संजीव...

राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव ही मजबूत राष्ट्र की असली पहचान: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद की ओर से अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में बैठक के दौरान राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए आम जनता से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों, भाषाओं, जातियों, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। यही विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती है। हमारी पहचान किसी एक धर्म, भाषा या क्षेत्र से नहीं, बल्कि भारतीय होने के गौरव से है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक विचार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जब समाज में आपसी विश्वास, प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना होगी, तभी देश प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।संजीव अरोड़ा ने कहा कि आज के समय में समाज को जातिवाद, धार्मिक भेदभाव, आपसी वैमनस्य और नफरत जैसी भावनाओं से ऊपर उठने की आवश्यकता है। हमें एक-दूसरे की भावनाओं और मान्यताओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए। सामाजिक सद्भाव की शुरुआत अपने घर और आसपास के वातावरण से होती है। बच्चों को बचपन से ही आपसी भाईचारे, सेवा, संस्कार और देशभक्ति की शिक्षा देना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी एक मजबूत और समरस भारत के निर्माण में योगदान दे सके और श्री अरोड़ा कहा कि  परिषद अपने पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। परिषद का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियां आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर विजय अरोड़ा ने कहा कि देश की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों की एकजुटता में निहित है। यदि हम व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े हों, तो कोई भी चुनौती हमारे देश की प्रगति को नहीं रोक सकती।और श्री अरोड़ा ने समस्त देशवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि हमें अपने व्यवहार और कार्यों से राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। धर्म, जाति और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करें, जरूरतमंदों की सहायता करें और अपने बच्चों में देशप्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारी के संस्कार विकसित करें। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समरस, शांतिपूर्ण और एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लें। इस अवसर पर विजय अरोड़ा, रविंद्र भाटिया, लोकेश खन्ना, एच. के. नाकड़ा , जगदीश अग्रवाल, अमरजीत शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here