Tuesday, November 17, 2026
Home Hoshiarpur संक्रांति के अवसर पर माता चिंतपूर्णी चौक में लगाया लंगर

संक्रांति के अवसर पर माता चिंतपूर्णी चौक में लगाया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माता चिंतपूर्णी चौक होशियारपुर में युवा वाहिनी समिति की ओर से संक्रांति के पावन अवसर पर लंगर लगाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सेवा करते हुए राहगीरों और श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के प्रधान अश्वनी कुमार छोटा ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Advertisements

ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर सीनियर प्रधान दीपक पुरी, उपप्रधान विकास शर्मा, महासचिव राजेश वर्मा, अमित गुप्ता, बलजीत जीतू, तरसेम, विजय अरोड़ा, दिनकर कपिला, स्वरूप कुमार बहल, पप्पू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here